छत्तीसगढ़बिलासपुर

टीबी के खिलाफ एलान-ए-जंग ,विश्व क्षय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम के अंत में डाॅ0जे.पी.आर्या, आर.एम.ओ के द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

क्षय दिवस के अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डाॅ.बी.आर.होतचंदानी भेषज विशेषज्ञ ने टी.बी.के प्रकार एवं ईलाज में बरती जाने वाली सावधानी से उपस्थित श्रोताओं को अवगत कराया एवं टी.बी.के रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे आर.एन.टी.सी.पी एवं एन.टी.सी.पी.कार्यक्रम के बारे में बताया।
डाॅ.बी.आर.नंदा अस्पताल अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि प्रति वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया जाता है कि जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया जा सके। टी.बी.की खोज सर राबर्ट काक्स के द्वारा सन् 1882 में किया गया। यह जागरूकता अभियान इसलिए भी अति आवश्यक हो जाता है क्योंकि एक टी.बी.से ग्रस्त मरीज का उपचार नहीं किया गया है, तो वह एक वर्ष में 8-10 लोगों को ग्रस्त कर सकता है। इस वर्ष क्षय दिवस का नारा है ‘‘अब समय आ गया है टी.बी.उन्मूलन में ध्यान दे।’’
कार्यक्रम के अंत में डाॅ0जे.पी.आर्या, आर.एम.ओ के द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...