बिलासपुर

बिलासपुर: दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया युवक कलमिटार चचेही डेम में डूबा…अंधेरा होने की वजह से तलाश रही अधूरी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर शहर के मिलन चौक निवासी 23 वर्षीय आकाश पटेल पिता सुरेश पटेल की रविवार शाम कलमिटार चचेही डेम में डूबने की दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आकाश अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रतनपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध चचेही डेम गया हुआ था। शाम करीब 5 बजे सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी अचानक आकाश तेज बहाव में बह गया और पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज पानी और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी अभियान शुरू नहीं किया जा सका। पुलिस ने बताया कि अब सुबह गोताखोरों की मदद से आकाश की तलाश शुरू की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कलमिटार चचेही डेम क्षेत्र में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पत्थरों के बीच तेज बहाव और गहराई के कारण यह जगह अत्यंत जोखिमपूर्ण मानी जाती है। इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और नहाने के लिए पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आकाश पटेल के डूबने की खबर से परिवार और दोस्तों में हड़कंप मचा हुआ है, जो मौके पर पहुँच चुके है।

error: Content is protected !!
Letest
नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत...