मस्तूरी

मस्तूरी :- शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी….2 भाई हुए घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम किरारी में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रार्थी आशीष ताम्रकार, निवासी नहर पारा, ने थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 09 मई की रात करीब 10:30 बजे वह गांव में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसी समय गांव के ही सागर चौराहा व परमानंद चौराहा अशोभनीय भाषा में गाली-गलौच कर रहे थे। जब आशीष ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसे गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के अनुसार, सागर चौराहा ने धारदार चाकू से हमला कर आशीष की दाहिनी भुजा पर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए आशीष के भाई सुमित ताम्रकार पर परमानंद चौराहा ने हमला किया, जिससे उसके बाएं कंधे पर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सागर चौराहा और परमानंद चौराहा के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी