बिलासपुर

कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज किया अपराध

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ी कारोबार से जुड़े कुछ लोगों पर एक युवक और उसके साले को बंधक बनाकर मारपीट करने, धमकी देने, वाहन लूटने और अवैध रूप से रकम वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने फिरोज कबाड़ी सहित छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सैय्यद प्रिंस बक्शी निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, सिरगिट्टी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सिलपहरी क्षेत्र में कबाड़ का छोटा व्यवसाय करता है। शिकायत में बताया गया कि 11 जून को दोपहर करीब 12.25 बजे राहुल कबाड़ी नामक व्यक्ति ने उसे तिफरा काली मंदिर के पास स्थित फिरोज कबाड़ी के गोदाम में बुलाया था। वहां पहुंचने पर फिरोज कबाड़ी, रोहित कबाड़ी, राहुल कबाड़ी, रितिक कबाड़ी, सफीर सहित अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि कबाड़ खरीदने को लेकर विवाद करते हुए सभी लोगों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्का, रॉड और पाइप से मारपीट की। इसके बाद उसे और उसके साले मोहम्मद अमन को कमरे में बंद कर दिया गया और निगरानी के लिए कुछ लोगों को बैठा दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान कुछ आरोपी उसके सिलपहरी स्थित दुकान पहुंचे, जहां से सामान की तलाश की गई और वहां खड़ा छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 8650 जबरदस्ती ले गए।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए तलाशी ली और परिवार को धमकाया। शिकायत के अनुसार उसकी पत्नी से कहा गया कि अगर चार लाख रुपये नहीं दिए गए तो उसके पति को गांजा मामले में फंसा दिया जाएगा। इसके बाद डर के कारण पत्नी ने घर में रखे 2 लाख 70 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम देने के बाद शाम करीब पांच बजे प्रार्थी और उसके साले को छोड़ा गया। प्रार्थी ने शिकायत में अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी फिरोज कबाड़ी, रोहित कबाड़ी, राहुल कबाड़ी, रितिक कबाड़ी, सफीर और तौसिफ कबाड़ी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 127(2), 296, 3(5), 308(2), 309(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...