बिलासपुर

नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार इंजीनियर हुआ ठगी का शिकार, शिकायत के 14 महीने बाद शुरू हुई जांच…आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अज्ञेय नगर निवासी दीपेश अग्रवाल के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में एक साल बाद सिविल लाइन पुलिस ने संज्ञान में लिया है। एसपी ऑफिस में फरियाद लगाने के बाद प्रार्थी की शिकायत की जांच शुरू हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार दीपेश अग्रवाल अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई चौकसे कॉलेज में पूरी कर चुका है। जहाँ उसके साथ पढ़ने वाले अनिल गुप्ता से एक वर्ष पूर्व बात चीत हुई। आरोपी अनिल गुप्ता ने प्रार्थी दीपेश को विश्वास में लिया कि वह बालकों पॉवर प्लांट में इंजीनियर के रूप में काम करता है। आरोपी युवक ने कुछ पैसे के एवज में प्रार्थी की भी नौकरी लगाने की बात कही,जिसके झांसे में आकर 40000 रूपये दिनांक 12-02-2019 को अनिल गुप्ता के एकाउंट नंबर 30782966117 SBI ओमपुर का भेजने पर PAYTM से SBI शाखा श्रीकांत वर्मा मार्ग से भेजा था। उसके अलावा उसने 5000 की रकम 03.04.2019 को भेजा था। पैसे लेने के बाद काफी दिनों तक आरोपी युवक को घूमाता रहा है। जब प्रार्थी को पता चला कि अनिल गुप्ता ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्जन कराई। लेकिन महीनों बाद भी उक्त मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। जिससे निराश प्रार्थी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से मामले में न्याय दिलाने गुहार लगाई है। जिसके बाद 14 महीनों बाद मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,