बिलासपुर

बिलासपुर:- नकाबपोश ने चाकू से हमला कर की लूटपाट…व्यव्सायी के गले से सोने की चेन छीनकर हुआ फरार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंसबोड़ रेलवे गेट के पास सोमवार सुबह लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रार्थी गोपाल प्रसाद अग्रवाल, निवासी एकता नगर वार्ड क्रमांक 04 बिल्हा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे बोरवेल्स का कार्य करते हैं और प्रतिदिन अपने प्लॉट की देखरेख करने जाते हैं। आज सुबह करीब 6.30 बजे जब वे अपने प्लॉट में फूल तोड़ रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि फेंसिंग तार कई जगह से कटी हुई है और एक संदिग्ध व्यक्ति अंदर झांक रहा था।गोपाल अग्रवाल ने जब उस अज्ञात व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने तुरंत चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। प्रार्थी ने साहस दिखाते हुए चाकू पकड़ लिया, जिससे उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट आई। संघर्ष के दौरान आरोपी ने उन्हें गिरा दिया और उनके गले में पहनी लगभग डेढ़ तोले की सोने की चेन लूटकर भाग निकला। भागते समय आरोपी का चेहरा ढकने वाला काला कपड़ा और चाकू वहीं गिर गया। पीड़ित ने तुरंत बिल्हा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,