मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लावर में कच्ची शराब का कारोबार…53 लीटर शराब और 905 किलोग्राम महुआ लहान जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तुरी- स्थानीय पुलिस के बाद अब कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कुंभकर्णी नींद आखिरकार टूटी है जहां मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत लावर में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 53 लीटर महुआ शराब और 905 किलो लहान जप्त किया है काफी लंबे वक्त के बाद हुई विभागीय कार्यवाही से क्षेत्र के शराब व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत लावर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब के निर्माण कार्य और बेचने की शिकायत के बाद रेड की कार्यवाही की है। जहां आबकारी विभाग की टीम ने पहले मस्तूरी से ऑटो क्रमांक सीजी CG13UE8465 से महुआ शराब का परिवहन करते हुए लावर निवासी शशिकांत को रंगे हाथों पकड़ा।

जिसमे 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम लावर में महुआ शराब का वृहद स्तर पर व्यापार करने वाले आरोपी सूर्यकांत बघेल के घर दबिश दी। जहां आबकारी विभाग की टीम को 45 लीटर महुआ शराब और 905 किलोग्राम लहान बरामद किया है। जिन्हे जब्त कर आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही में आबकारी टीम के सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर , आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची...