बिलासपुर

खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई…फिर 8 वाहन जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने दो दिनों के भीतर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 8 वाहनों को जब्त किया है। उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी लगातार तेज कर दी गई है।15 अक्टूबर को खनिज अमले ने कुदुदंड, मंगला, पाटबाबा और लोखड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मंगला-पाटबाबा क्षेत्र में बिना वैध परिवहन पास के रेत और मिट्टी ईंट लदे 4 ट्रैक्टर पाए गए। इन्हें तत्काल जप्त कर थाना सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है।इसके बाद 16 अक्टूबर को कोनी, निरतु, सकरी, रतनपुर और गढ़वट क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान गढ़वट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया है। उप संचालक किशोर गोलघाटे ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा