मल्हार

मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्र में लंबे समय से की जा रही सामुदायिक भवनों की मांग अब पूरी होने जा रही है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के विशेष प्रयासों से नगर पंचायत मल्हार में ₹25 लाख की लागत से तीन सामुदायिक भवनों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।इन भवनों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वर्षों से समाज प्रमुखों एवं नागरिकों द्वारा उठाई जा रही मांग को पूरा होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्वीकृत विकास कार्य

  • वार्ड क्रमांक 9: बूढ़ादेव मंदिर, शिव सागर तालाब के पास सामुदायिक भवन – ₹5 लाख
  • वार्ड क्रमांक 10: गढ़ चौक, निषाद मोहल्ला के पास सामुदायिक भवन – 10 लाख
  • वार्ड क्रमांक 12: ठाकुरदेव मंदिर, धीवर मोहल्ला के पास सामुदायिक भवन – ₹10 लाख

कुल स्वीकृत राशि – ₹25 लाख

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मस्तूरी विधानसभा के प्रत्येक गांव और नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना तथा जनसुविधाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।नगर पंचायत मल्हार के नागरिकों एवं समाज प्रमुखों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधायक दिलीप लहरिया का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...