बिलासपुर

प्रवासी मजदूरों के लिये जिला प्रशासन की तैयारी, जिले में बनाये गये 1066 क्वारंटीन सेंटर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लाॅकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे बिलासपुर जिले के श्रमिकों की वापसी हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग द्वारा बुधवार को इसकी समीक्षा की गई। जिले में बनाये गये सूची अनुसार अन्य राज्यों में 57 हजार से अधिक श्रमिक फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा 64 हजार से अधिक श्रमिकों की वापसी के अनुमान के आधार पर तैयारी की जा रही है। श्रमिकों के लिये 1066 क्वारंटीन सेंटर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये हैं। अन्य प्रदेश गये मजदूरों की जानकारी पंचायत स्तर पर एकत्रित करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अन्य राज्य से आने वाले मजदूरों को उनके गांव के बाहर सामुदायिक भवन, छात्रावास, सांस्कृतिक भवन, मंगल भवन, पंचायत भवन आदि में 14 दिनों तक क्वारंटीन पर रखा जाएगा।

कलेक्टर ने सभी क्वारंटीन सेंटर पर पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों को दिए है। मजदूरों की वापसी पश्चात उन्हें संबंधित तहसीलों में भेजा जाएगा। जहां उनका स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। क्वारंटीन सेंटर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने कहा गया है। मजदूरों की संख्या ज्यादा होने पर अस्थाई शौचालय भी बनाने का निर्देश दिया।कलेक्टर ने कहा कि 1 मई के बाद जो भी मजदूर अन्य राज्यों से आ रहे हैं, उनकी जानकारी लेकर उन्हें क्वारंटीन किया जाए। मजदूरों की जानकारी लेने के लिये गांव-गांव में मुनादी भी कराई जाए।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...