रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में 24 घण्टे में 3455 नए संक्रमित… रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ टॉप पर..जानिए अन्य शहरों की स्थिति

भुनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोटक के रूप में सामने आ रहा है। जहाँ रोजाना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भी प्रदेश में 3455 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 69 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ ऐसे जिले है। जहाँ संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। शनिवार को सबसे अधिक रायपुर में 1024, दुर्ग में 463,रायगढ़ में 455,बिलासपुर में 372,कोरबा में 319,जशपुर में 189,जांजगीर में 177,राजनांदगांव में 85,सरगुजा में 65,बलौदाबाजार में 47,कोरिया में 34,धमतरी में 30,सूरजपुर में 29,मुंगेली में 22,बालोद में 20,सुकमा में 20,कांकेर में 17,बीजापुर में 14,कबीरधाम में 14,बस्तर में 11,बलरामपुर में 11, कोंडागांव में 09,बेमेतरा में 08,दंतेवाड़ा में 07,महासमुंद में 05,गरियाबंद में 04,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 04 में मरीज मिले है। आपको बता दे वर्तमान में प्रदेश में संक्रमण दर 7.43 तक पहुँच चुकि है। जो लगातार बढ़ते क्रम में है। नए संक्रमितों को मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1020811 तक पहुँच चुकि है। जिनमे से 994132 मरीज़ अब तक ठीक हो चुके है। जबकि 13613 मरीज़ अब तक मौत के अगोष में जा चुके है। वर्तमान में 13066 मरीज़ अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

संक्रमण की गिरफ्त में शहर,,न्यायधानी में भी रफ्तार हुई तेज….

न्यायधानी में संक्रमण की गति में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 369 नए मरीजो की पहचान की गई है। सबसे अधिक शहरीय इलाको से संक्रमितों की पहचान की गई है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमित मरीजो के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच विदेश से यात्रियों के लौटने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को भी विदेश से 5 यात्रियों के लौटने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। जिसको लेकर उचित जांच और होम क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है अब तक 353 लोग विदेशों से शहर पहुँचे है। इधर शनिवार को शहर के अपोलो हॉस्पिटल के दर्जनों स्टाफ, डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अपोलो प्रबन्धन के अनुसार शनिवार को उनके हॉस्पिटल से 31 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। जिनमे हॉस्पिटल स्टाफ सहित मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 327 मरीज़ शहरीय इलाको से मिले है। जबकि 42 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। इन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67 हजार 18 तक पहुँच चुकि है।

error: Content is protected !!
Letest
ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त,