जांजगीर चाँपा

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार… युवती ने की थी शिकायत

उदय सिंह

जांजगीर – जान पहचान होने का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की खैरा (लगरा) निवासी करन केवट ने पहले जान पहचान होने का फायदा उठाकर पीड़िता को कार में घुमाने लेकर जाता था। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर कार में घुमाने ले जाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया, पीड़िता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी द्वारा टालमटोल करते हुए मना कर दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने घटना कि शिकायत दर्ज कराई। मामले में अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा,उप निरी.बी.एल कोसरिया,म.प्र.आर स्वाती गिरोलकर, आरक्षक राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...