बिलासपुर

अंधेरे के बीच तोरवा छठ घाट में हो रहा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कभी भी घट सकती है कोई दुर्घटना

डेस्क

पिछले सोमवार से आरंभ गणेश चतुर्थी में अब विसर्जन का दौर आरंभ हो चुका है । 1 दिन 3 दिन 5 दिन और 7 दिन विस्थापित होने वाले गणपति लगातार विसर्जित हो रहे हैं । वही इस रविवार को बड़ी संख्या में सार्वजनिक समितियों के सदस्य गणेश प्रतिमाएं विसर्जित करने तोरवा छठ घाट पहुंचे। हर वर्ष विसर्जन के मद्देनजर यहां व्यापक तैयारियां की जाती है । घाट पर रोशनी की व्यवस्था के अलावा सुरक्षा इंतजाम के तहत गोताखोर और पुलिस की तैनाती की जाती है , लेकिन इस रविवार को यहां ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई । यहां नगर निगम द्वारा रोशनी की व्यवस्था तक नहीं की गई है। पूरा छठ घाट अंधेरे के आगोश में है धुप्प अंधेरे में लोग वाहनों की रोशनी में प्रतिमाएं विसर्जित कर रहे हैं। इन दिनों एक बार फिर अरपा नदी में उफान देखा जा रहा है । पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से अरपा नदी लबालब है और ऐसे में प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी के भी डूब जाने या फिर बह जाने की आशंका बनी रहती है। अंधेरा होने से ऐसी संभावनाएं और बढ़ जाती है, लेकिन फिर भी जिला प्रशासन और नगर निगम की ऐसी लापरवाही हैरान कर रही है ।

इस रविवार को बड़ी संख्या में लोग प्रतिमाएं विसर्जित करने छठ घाट पहुंचे । दिन में पहुंचने वालों को तो खास दिक्कत नहीं हुई लेकिन शाम के बाद जो लोग यहां प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे, उन्हें अंधेरे और अव्यवस्था के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन जानती है कि बिलासपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल 1 दिन नहीं होता, इसलिए जरूरी था कि वह अन्य दिनों के लिए भी व्यवस्था करती।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...