मल्हार

नाबालिग को बहलाकर गोवा ले जाने वाले आरोपी को मल्हार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार…शादी का झांसा देकर कर रहा था दैहिक शोषण,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसे गोवा भगाकर ले जाने और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिकेत उर्फ श्याम पनिका 24 वर्ष पिता जगदीश पनिका, निवासी खोडरी थाना गौरेला का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिकेत 2 अक्टूबर 2025 को मल्हार क्षेत्र से नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर गोवा ले गया था। वहां उसने बच्ची के साथ लगातार दुष्कर्म किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, मल्हार पुलिस ने 5 नवंबर 2025 को आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद, पुलिस ने पाया कि आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध होता है। इस संबंध में चौकी मल्हार में धारा 137(2), 87, 64, एम.बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अनिकेत को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...