सीपत

सीपत में एनटीपीसी लिमिटेड का मनाया गया गौरवशाली 51वां स्थापना दिवस,

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2025 को देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात् उन्होंने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी के गौरवशाली 50 वर्षों की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए 51वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशभर के करीब 108 एनटीपीसी स्टेशनों के माध्यम से कंपनी की कुल स्थापित क्षमता लगभग 85,000 मेगावॉट है और आज देश के हर चौथे बल्ब को रोशन कर रही है।

परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी 2980 मेगावाट की विद्युत परियोजना, सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि निर्माणाधीन 800 मेगावाट की स्टेज-III परियोजना का कार्य भी काफी तेजी से प्रगति कर रहा है और परियोजना उत्पादन के साथ-साथ नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण, इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है।

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एनटीपीसी सीपत ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में कुल 4000 पौधे लगाए गए, जिनमें से 2000 ग्राम करमा में तथा 2000 पौधे परियोजना परिसर में रोपे गए। साथ ही साथ, 160 किलोवाट के रूफटॉप सोलर का भी उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भी आयोजन किया गया था, जिस दौरान जागरूकता के उद्देश्य से कई तरह की प्रतियोगिताएं भी कराईं गईं थी। आज के दिन उन विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर संयंत्र और नगर परिसर की सुरक्षा में लगे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, संगवारी महिला समिति, यूनियन एवं एसोसिएशन, बाल भारती पब्लिक स्कूल, संस्कृति क्लब, वैशाली क्लब, स्टेट बैंक, पोस्ट ऑफिस, इंडियन कॉफी हाउस तथा सभी सहयोगी एजेंसियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं। इसके पश्चात् उत्साह और उल्लास के प्रतीक एनटीपीसी के रंगों से सजे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर समारोह का समापन किया गया।तत्पश्चात्, एनटीपीसी के इंजीनियरिंग ऑफिस कॉम्प्लेक्स , नोएडा, में आयोजित मुख्य स्थापना दिवस समारोह का सीधा प्रसारण ईओसी से ऑनलाइन देखा गया, जहां एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह ने समस्त कर्मचारियों को 51वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कंपनी की उल्लेखनीय उपलब्धियों और भावी लक्ष्यों को साझा किया।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...