छत्तीसगढ़बिलासपुर

वर्दी में छुपे दलालों का पर्दाफाश बलात्कार को बनाया पैसा ऐंठने का जरिया

यह सच में चौंकाने वाली बात है अगर स्त्री चरित्र का ऐसा दुरुपयोग होने लगेगा, किसी पर आरोप लगाकर उसकी कीमत वसूली जाएगी तो फिर इंसाफ पर से लोगों का भरोसा उठने में वक्त नहीं लगेगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आम आदमी का अगर पुलिस पर से भरोसा उठा है तो वह पुलिस का चाल चरित्र और वह चेहरा है जो लगातार स्याह होता जा रहा है ।ऐसा ही एक और बदनुमा दाग वर्दी पर लगा है। मामला बेहद संगीन और विभाग के लिए शर्मनाक भी है।
रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे धनंजय राव पर पश्चिम बंगाल में रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसकी शिकायत तारबाहर थाने में की गई थी और मामला जांच के दायरे में था। इसी बीच तारबाहर पुलिस ने मामले में काउंसलिंग के लिए सखी वन सेंटर को भी शामिल किया लंबी जांच प्रक्रिया के बाद आखिरकार आरोपी युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण करने का अपराध पंजीबद्ध किया गया, लेकिन इसी दौरान आरोपी के परिजनों ने जो खुलासा किया उससे विभाग के पैरों तले जमीन खिसक गई है। पीड़ित पक्ष कारों ने बताया कि जिस स्वाति यादव नामक नगर सैनिक को काउंसलिंग के लिए भेजा गया था वह मामले में बिचौलिया बनकर मामले को पूरी तरह रफा-दफा करने का सौदा कर रही है । इस मामले में पीड़िता के भी संलिप्त होने का दावा करते हुए धनंजय के परिवार से 5 लाख रुपए की मांग कर रही है महिला नगर सैनिक खुद के लिए अलग से एक लाख रुपये भी मांग रही थी। इसकी सूचना पाकर तारबहार पुलिस ने फील्डिंग जमाई और नगर सैनिक को रकम देने के लिए बुलाने को कहा ,जैसे ही महिला नगर सैनिक स्वाति यादव रकम लेने पहुंची उसे तार बाहर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नगर सैनिक से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं नगर सैनिक ने बताया कि उसकी इस साजिश में उसके साथ एक महिला एस आई और एक महिला अधिवक्ता भी शामिल है। जिनके शातिर दिमाग से ही यह योजना तैयार की गई थी। इतना ही नहीं सखी सेंटर में काम करने वाला संजय नाम का कर्मचारी भी इनका साथी है। चूंकि दाग वर्दी पर लगा लग रहा है इसलिए पूरा विभाग इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। गहराई से पूछताछ की जा रही है ।इस बात की भी पतासाजी की जा रही है कि कहीं सभी संगठित आरोपी पहले भी तो इस तरह के किसी अपराध को अंजाम नहीं दे चुके हैं ।पूछताछ में सभी नामों के खुलासे हो चुके हैं। महिला नगर सैनिक स्वाति यादव के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध कर जल्द ही बड़ी कार्यवाही की बात कही जा रही है । इस मामले में धनंजय राव पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है ।अगर आरोपी स्वाति की माने तो उनकी इस साजिश में धनंजय पर आरोप लगाने वाली युवती भी शामिल है । यह सच में चौंकाने वाली बात है ।अगर स्त्री चरित्र का ऐसा दुरुपयोग होने लगेगा, किसी पर आरोप लगाकर उसकी कीमत वसूली जाएगी तो फिर इंसाफ पर से लोगों का भरोसा उठने में वक्त नहीं लगेगा। इस मामले में अभी और भी कई चौंकाने वाले खुलासे बाकी है , जिस पर से पर्दा जल्द ही उठेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...