जशपुर

पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट..

रमेश राजपूत

जशपुर – मामूली विवाद के चलते चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरकुरिया निवासी लरंग राम 45 वर्ष अपनी पत्नी संतोषी बाई के साथ 10 नवम्बर को पड़ोसी गांव पकरी टोली गया था। लौटते वक्त दोनों के बीच रास्ते में ग्राम शरधापाठ, अंबाकोना के पास विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी लरंग राम, जो नशे में धुत्त था, ने अपनी पत्नी पर पास रखी टांगी से हमला कर दिया। हमले में संतोषी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर चौकी पंडरा पाठ पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी घटना के बाद जंगल की ओर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम शरधापाठ जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्रधान आरक्षक विनोद केरकेट्टा, आरक्षक अरुण राम, दिलेश्वर भगत और बिलचियूस लकड़ा की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी की टांगी से हत्या की थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...