रायगढ़

लाखों का अवैध कबाड़ खपाने ले जाते 2 वाहन जब्त…2 आरोपियों पर हुई कार्रवाई,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जिले में अवैध कबाड़ का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 टन 200 किलो स्कैप के साथ दो वाहन को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG13 LA 1562 ) में अवैध कबाड़ लोड कर तराईमाल से जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क की ओर लाया जा रहा है। जिसपर पूंजीपथरा पुलिस ने घरघोड़ा रोड पर जिंदल पार्क के सामने नाकेबंदी कर पीकअप वाहन को रोका।

जहां गाड़ी की जब तलाशी ली तो 1 टन 200 किलोग्राम कबाड़ मौजूद था। इस संबंध में जब पुलिस ने डनसेना निवासी ड्राइवर मुख्तार अंसारी से पूछताछ की तो उसके पास कबाड़ के कोई वैध दस्तावेज़ नही थे। इसी तरह पुलिस ने छापेमारी कर माजदा वाहन क्रमांक सीजी 13 एक्स 1109 को पकड़ा। जिसमे जांच में पुलिस को करीब 5 टन स्क्रैप मिला। जिसके संबंध में गाजीपुर निवासी ड्राइवर लखन्द्र राम के पास कोई वैध दस्तावेज़ नही थे।

जिसपर पूंजीपथरा पुलिस ने दो ही मामलो में धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS तहत कार्यवाही करते हुए एक लाख 85 हजार रुपए कीमती अवैध कबाड़ को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की आरक्षक विक्रम कुजूर और अभिषेक द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...