अम्बिकापुर

स्कूल टाईम बदलाव:- बढ़ते ठंड के मद्देनजर इस जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन….31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी नई टाइमिंग,

रमेश राजपूत

अम्बिकापुर – कलेक्टर विलास भोसकर ने जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र छात्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने आदेश जारी कर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के शाला संचालन समय में 31 जनवरी 2026 तक बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालय प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक, शनिवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होंगे। द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे। कलेक्टर श्री भोसकर ने बदलते मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों को संशोधित समयानुसार ही कक्षाएं संचालित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के अनुरूप गर्म वस्त्र पहनाकर ही विद्यालय भेजें।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...