जशपुर

तंबाखू नहीं देने पर दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार….हॉस्पिटल पहुँचने से पहले तोड़ा दम,

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कोनकेल, चराईखारा में तंबाखू को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अशोक राम (35 वर्ष) व आरोपी संदीप एक्का (35 वर्ष) 18 नवंबर की शाम गांव के एक व्यक्ति के आंगन में आग ताप रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अशोक से तंबाखू मांगा। अशोक ने रोज-रोज तंबाखू न दे पाने की बात कही, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर अशोक अपने घर चला गया, लेकिन आरोपी भी उसके पीछे पहुंच गया और वहां हाथ-मुक्का से उसकी पिटाई की। इसी दौरान आरोपी ने अशोक के सीने पर जोरदार लात मारी, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
ग्रामवासियों ने घटना की सूचना सरपंच को दी। सरपंच मौके पर पहुंचे तो अशोक दर्द से कराहते हुए मिला। पूछताछ में अशोक ने संदीप द्वारा मारपीट की बात बताई और अगले दिन अस्पताल जाने की इच्छा जताई। 19 नवंबर की सुबह परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अशोक के चाचा विद्याधर राम की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में आरोपी संदीप एक्का के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 332(A) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मारपीट से हुई गंभीर चोटें बताई गईं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार भी किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में थाना प्रभारी राजकुमार कश्यप एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि तंबाखू मांगने से उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट से व्यक्ति की मौत हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ...