बिलासपुर

युवती से फेसबुक पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग… आरोपी हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – फेसबुक में दोस्ती फिर बदनाम करने भय दिखाकर पैसे की मांग करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूर्व में प्रार्थियां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था। की फेसबुक के माध्यम से सिंघोरा जिला सक्ति निवासी धरमदास चन्द्रा से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर दोनो मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत चल रही थी। इसी बीच आरोपी ने प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर मिलने आने बोला गया। प्रार्थिया द्वारा मिलने आने से मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की धमकी देते हुए 60000 रूपये की मांग की गई। प्रार्थिया द्वारा डरकर आरोपी के बैंक एकाउंट में 3000 रूपये आन लाईन ट्रांसफर की गई।

आरोपी द्वारा प्रार्थिया से 57000 रूपये और मांग की जा रही थी। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की। जिसपर पुलिस ने आरोपी धरमदास चन्द्रा को शिव मंदिर के पास किरोडिमल नगर थाना कोतरा रोड जिला रायगढ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि सीता साहू, प्र.आर. बलराज सिंह, आर. नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, गोकुल जांगडे एवं साईबर सेल कि अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर...