बिलासपुर

“अपनों से मुलाकात” उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़…. अपनी समस्याओं से जनता ने नगर विधायक को कराया अवगत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित निवास कार्यालय में नगर विधायक अमर अग्रवाल द्वारा “अपनों से मुलाकात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखे।

यह जनसंपर्क कार्यक्रम पिछले कई महीनों से नियमित रूप से सप्ताह में दो बार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आमजन अपनी समस्याओं को सीधे विधायक श्री अग्रवाल तक पहुँचा रहे हैं।

इस पहल की जानकारी स्वयं श्री अग्रवाल अपने सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाते हैं। आज के हुए इस कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश तत्काल जारी किए गए।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा की जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत पहुँचाना ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...