बिलासपुर

बिलासपुर: अरपा नदी में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी…हादसा या कुछ और

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी में रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे अरपा नदी छठ घाट के सामने देवरीडीह मुक्तिधाम के पास नदी में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान के लिए शव की जानकारी आसपास के थानों और ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान यतेन्द्र कुमार गुप्ता 37 वर्ष पिता रमाकांत गुप्ता निवासी ग्राम गनियारी, थाना कोटा के रूप में हुई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि यतेन्द्र 18 सितंबर गुरुवार को शाम करीब चार बजे घर से निकले थे, इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन रविवार को उनकी लाश नदी से बरामद हुई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल तोरवा थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और मृतक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है, इसकी जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज...