बिलासपुर

अमानत में खयानत:- लाखों के बिजली सामान लेकर भागा आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने अमानत में खयानत करने वाले आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय मिश्रा द्वारा बिजली सुधार कार्य के लिए दिए गए लगभग 60-70 लाख रुपये के सामान को बिना सूचना के लेकर फरार हो जाने की शिकायत प्रार्थी कार्तिकेश तिवारी ने थाना कोनी में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उक्त सामान सेंदरी स्थित स्टोर से कार्य के लिए दिया गया था। प्रकरण में धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय मिश्रा की मौजूदगी रीवा, मध्य प्रदेश में होने की पुष्टि होने पर बिलासपुर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। दबिश देकर आरोपी को पुरैना, थाना रायपुर कचुलियान, जिला रीवा (म.प्र.) से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई की गई। वहीं उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार