बिलासपुर

बिलासपुर:- दीवार पर बेवफ़ाई का सबूत लिख कर पति झूला फांसी पर…पत्नी की बिस्तर पर मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ भूकम्प अटल आवास में पति की फांसी के फंदे पर तो बिस्तर में पत्नी की लाश मिली है, मामले में सुसाईड नोट भी मिला है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पत्नी की बेवफ़ाई का पता चलते ही विवाद के बाद पति ने पहले पत्नी की हत्या की होगी फिर फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से एक युवक का नाम राजेश विश्वास और उसका मोबाईल नम्बर लिखा है है साथ ही उसकी पत्नी उससे बात कर रही थी,

जिसे वह पकड़ चुका था, इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार नेहा उर्फ शिवानी तांबे ने 10 साल पहले राज तांबे से लव मैरिज किया था, दोनो सफाई कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे थे जिनके 3 बच्चे भी है, सोमवार को दोपहर तक जब घर मे कोई हलचल नही दिखी तो पास ही रहने वाली नेहा की माँ घर पहुँची तो देखा उसकी बेटी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी

और दामाद फांसी के फंसे पर झूल रहा था, घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और पूछताछ कर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,