बिलासपुर

छत्तीसगढ़ स्वराज सेना ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन….संविधान दिवस और स्थापना दिवस पर की गई अधिकारों की मांग,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – संविधान दिवस और छत्तीसगढ़ स्वराज सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्टर बिलासपुर को पाँच सूत्रीय माँग पत्र सौंपा। ज्ञापन में संगठन के लोगो ने एक राय होकर कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, श्रमिक हित और स्थानीय युवाओं के अवसरों को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने शासन के समक्ष जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा कर अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।

इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और जन सेवक संजय सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पहली प्रमुख माँग मछुआरा समाज के एसटी आरक्षण को छत्तीसगढ़ में पुनः बहाल करने की है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकार से मिले इस आरक्षण को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। इसी तरह प्रदेश के ताल और तालाब समितियों में मछुवारा समाज की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने से जुड़ी है, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो सके।

वही इस बीच प्राइवेट कंपनियों में भी छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों की न्यूनतम भागीदारी तय प्रतिशत में सुनिश्चित करने की बात कही गई है। इसके साथ ही प्रदेश में नए श्रम कानून लागू करने पर जोर दिया गया। ताकि श्रमिकों को अधिक सुरक्षा और लाभ मिल सके। इन सबके अलावा जिले में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की मांग की गई। ताकि बेरोजगार शिक्षित युवाओं को राज्य और केंद्र की सभी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...