बिलासपुर

ट्रेलर हेल्पर की करेंट लगने से हुई मौत…रात के अंधेरे में 11 केवी तार की चपेट में आया युवक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोल डिपो से निकली ट्रेलर के ऊपर रस्सी बाँधने के दौरान हेल्पर बिजली की तारो के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के ग्राम धनपुरी निवासी प्रकाश यादव ट्रेलर क्रमांक सीजी04 पीजे3315 का चालक है। वह गाड़ी में भाटापारा से कोयला लेकर आया था।

इसे वह बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम गतौरी स्थित मंगलम इंटरप्राइजेज में खाली किया। यहां से फिर से उसे कोयला लोड कर बलौदा बाजार जाना था। ड्राइवर रात को गाड़ी डिपो के बाहर तालाब के पास खड़ी कर आगे चला गया। ट्रेलर जहां खड़ी थी उसके ठीक ऊपर से बिजली का 11 केवी का एलटी लाइन गुजरा था। हेल्पर शहडोल जिले का धनपुरी निवासी प्रतीक कुमार झिकराम (17) गाड़ी के उपर चढ़कर रस्सी बांध रहा था।

अंधेरा होने के कारण उसे बिजली का तार दिखाई नहीं दिया और वह इसकी चपेट में आ गया। वह करंट से बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डायल 112 और कोनी थाने में सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुँची पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...