बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल उग्र प्रदर्शन…कलेक्टर कार्यालय घेराव के दौरान तनाव, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की जर्जर सड़कों, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, धान खरीदी की अव्यवस्था, रजिस्ट्री रोक और गरीबों के मकानों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। आंदोलन के लिए कांग्रेसजन पहले कांग्रेस भवन में एकत्र हुए, जहां से वे रैली की शक्ल में पैदल कलेक्टोरेट की ओर रवाना हुए। प्रशासन को आंदोलन की जानकारी मिलते ही नेहरू चौक से कलेक्टर कार्यालय तक भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेट्स लगा दिए गए थे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के पहले ही पुलिस ने रैली को रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ बढ़ने पर हालात कुछ देर के लिए बेकाबू होते दिखे। स्थिति को संभालने पुलिस ने वज्र वाहन का उपयोग कर सुरक्षा घेरा बनाते हुए प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने की कोशिश की।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई, जिससे मौके पर तनाव फैल गया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस बल बढ़ाकर कलेक्टोरेट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने आरोप लगाया कि दो साल की भाजपा सरकार में जनता की हालत बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति जर्जर है, बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है, धान खरीदी में अव्यवस्था सरकार की नाकामी है ताकि कम से कम धान खरीदा जाए। रजिस्ट्री दरों में वृद्धि और पांच डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद होने से आम आदमी का मकान बनाना सपना बन गया है। इसके साथ ही गरीबों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान होने तक विरोध जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम,