बिलासपुर

बिलासपुर:- घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया चाकू से हमला… बड़ा भाई गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा (भरनी) में सोमवार शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर शाम करीब 6 बजे के आसपास छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का नाम अनिल यादव पिता दाऊराम यादव, उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है, जिसे परिजनों ने तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय अनिल यादव घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका छोटा भाई किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। परिजनों के अनुसार, अनिल ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन छोटे भाई का गुस्सा बढ़ता गया और देखते ही देखते उसने चाकू उठाकर अनिल पर हमला कर दिया। हमले में अनिल के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए घायल अनिल को सिम्स अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छोटा भाई शराब के नशे में था और इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि उसने यह कदम उठाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...