कोटा

दर्दनाक सड़क हादसा: गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर केंदा घाटी में पलटी यात्री बस… एक युवक की मौत, कई घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मरवाही से बिलासपुर आ रही दीप ट्रैवल्स की बस रात में केंदा घाटी में बड़ा हादसे का शिकार हो गई। बंजारी माता मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढों के कारण बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और जोरदार धमाके के साथ पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। लगभग 25 यात्री बस में सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, पुलिस टीम और डायल 112 का दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से रतनपुर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने यशपाल सिंह, निवासी सेमरी चौकी बेलगहना को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों में से तीन को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि बस क्रमांक CG 10 G 0336 मरवाही से यात्रियों को लेकर बिलासपुर की ओर आ रही थी। केंदा घाटी क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बस चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थिति बेहद भयावह थी, कई यात्री बस में दबे हुए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खराब सड़कों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिस पर प्रशासन को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...