रतनपुर

रतनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 50 हजार की लूट…बैंक से पैसे निकालकर जा रहा ग्रामीण बना शिकार, बाइक सवार बदमाश फरार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार दिन दहाड़े बड़ी लूट की वारदात का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, वह शनिवार दोपहर में लखराम स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये की नकदी निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगभग 3 से 4 बजे के बीच जब वे सरवनदेवरी स्थित देशी शराब दुकान के पास पहुंचे, तो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने के लिए पता पूछने का बहाना किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही रामनारायण ने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी की, तभी बदमाशों ने उनके वाहन के हैंडल से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से रामनारायण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल रतनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश तेज कर दी गई है, जिनके द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बदमाश पहले से पीछा कर रहे थे या मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दिनदहाड़े हुई लूट से चिंतित हैं।

error: Content is protected !!
Letest
छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ...