पचपेड़ी

पचपेड़ी:- हादसे के दो महीने बाद भी FIR दर्ज नहीं करने का आरोप…करंट की चपेट में आए मासूम की मौत पर परिजनों ने एसएसपी से की न्याय की गुहार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में दो महीने पहले हुए दर्दनाक हादसे में अब तक न्याय की उम्मीद अधूरी ही है। 4 अक्टूबर 2025 को जोंधरा निवासी मासूम गौरव कुमार केंवट पिता विनोद कुमार केंवट की मौत खेत में लगाए गए अवैध झटका करंट की चपेट में आने से हो गई थी। खेत मालिक मुन्नीलाल पाड़े के खेत में लगे करंट वाले तारों से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था,

जिसे परिजन तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मस्तूरी में बच्चे का पोस्टमार्टम भी कराया गया था। सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर खड़ा हो रहा है। परिजन हादसे के तुरंत बाद पचपेड़ी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। तर्क दिया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज होगा।

परंतु दो महीनों का लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक न तो रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की गई है और न ही आरोपी खेत मालिक पर किसी तरह की ठोस कार्रवाई हुई है। परिजनों का आरोप है कि पचपेड़ी पुलिस ने घटना के बाद मुन्नीलाल को बुलाकर पूछताछ तो की, लेकिन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसे छोड़ दिया, न्याय की इसी तलाश में पीड़ित परिजन बुधवार को एसएसपी रजनेश सिंह से मिले। उन्होंने पूरी घटना बताई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

एसएसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मातहतों को तत्काल दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिजनों का कहना है कि उनका बच्चा तो अब लौटकर नहीं आएगा, लेकिन कम से कम आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो हो, ताकि भविष्य में किसी और परिवार की ऐसी पीड़ा न हो।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...