पचपेड़ी

पचपेड़ी: भोजन का आमंत्रण देकर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास…हंगामे के बाद पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में बुधवार दोपहर भोजन के बहाने ग्रामीणों को प्रार्थना सभा में शामिल कर जबरन मतांतरण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। जानकारी मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई और हंगामा किया। वहीं सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार चिल्हाटी में ग्रामीणों को पहले भोजन के लिए बुलाया गया था,

जिसके बाद उन्हें प्रार्थना सभा में शामिल कराया गया। इसी दौरान उपस्थित लोगों को बाइबिल भी बांटी जा रही थी। ग्रामीणों को संदेह होने पर इसकी सूचना हिंदू संगठनों तक पहुंची, जिसके बाद विरोध शुरू हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी पक्षों को समझाइश दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोजनकर्ताओं से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ में संबंधित लोग अपने गतिविधियों को लेकर संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को धार्मिक ग्रंथ देकर मतांतरण का प्रयास किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने अनिता नायक 32 वर्ष निवासी चिल्हाटी, अम्बद देवदास 52 वर्ष और जे. प्रभाकर राव 38 वर्ष दोनों निवासी बलौदाबाजार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 तथा 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है और पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर