पचपेड़ी

भांजे ने मामा पर डंडे से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – मामूली विवाद में सगे भांजे ने अपने ही मामा पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मामा की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मनवा निवासी रमेशर पटेल 55 वर्ष 30 अक्टूबर की शाम घर में अकेले थे। तभी उनका भांजा अजय पटेल पिता कुंवर पटेल उम्र 29 वर्ष वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि भांजे अजय ने पास में रखे डंडे से रमेशर पर लगातार वार कर दिए।

जिससे रमेशर के सिर सहित शरीर के विभिन्न जगहों पर गंभीर चोटे आई जिससे मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर कर दिया।

सिम्स में लगभग 8 दिन इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।इधर, घटना के बाद से आरोपी अजय पटेल फरार है।पचपेड़ी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...