जशपुर

जंगली सूअर मारने बिछाए करेंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत….चार आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के चौकी दोकड़ा क्षेत्र के बढ़नी झरिया जंगल में जंगली सूअर को मारने बिछाए गए खुले बिजली करेंट के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस जघन्य लापरवाही के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब मृतक के बेटे प्यार इन्द्रनाथ यादव ने चौकी दोकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके अनुसार, मृतक दशरथ यादव 55 वर्ष रोज की तरह 2 दिसंबर को अपने भैंसों की देखभाल के लिए बढ़नी झरिया जंगल में स्थित अस्थायी गोठान गए थे, लेकिन अगली सुबह वापस नहीं लौटे। परिजन जब खोजबीन करते हुए जंगल पहुंचे तो दशरथ यादव मृत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। उनके पैर में पतली वाइंडिंग वायर चिपकी थी, जिसमें 11 हजार केवी लाइन से जोड़ा गया हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा था। जांच के दौरान पता चला कि गांव के ही नेहरू राम, अशोक पैंकरा, सदानंद चौहान, जगदीश कुजूर और एक अन्य व्यक्ति ने जंगली सूअर को मारने के उद्देश्य से खुले करेंट के तार जंगल में बिछाए थे। इस खतरनाक जाल में अनजाने में फंस जाने से दशरथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी दोकड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से 128 मीटर खुला तार जब्त किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने टीम की तत्परता की सराहना की। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के नाम पर होने वाली अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ...