जांजगीर चाँपा

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण…पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना पामगढ़ पुलिस ने अनाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को जिला मुंगेली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कोमल प्रसाद 29 वर्ष निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली ने एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर 18 फरवरी 2026 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान साइबर तकनीक की मदद से आरोपी के मुंगेली जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, आरक्षक राघवेंद्र और भुवनेश्वर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,