पचपेड़ी

पचपेड़ी: शराबी पति ने पत्नी से की मारपीट…बीच बचाव करने आये बेटे पर किया हसिये से हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की। प्रार्थीया सहोद्रा साहू द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वह अपने घर में कपड़ा दुकान संचालित करती हैं और विवाह के बाद से ही उनका पति कृष्णा साहू शराब पीकर लगातार गाली-गलौज और मारपीट करता आ रहा है। घटना 30 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे की है। सहोद्रा ने बताया कि कृष्णा साहू शराब के नशे में घर पहुंचा और मछली–सब्जी नहीं बनाने की बात पर उन्हें अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्का से मारने लगा। शोर सुनकर उनका बड़ा बेटा लक्की साहू कमरे से बाहर आया और पिता को गाली देने से मना किया, जिस पर आरोपी और अधिक आक्रामक हो गया। बताया गया कि आरोपी ने बेटे को भी मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में रखा सब्जी काटने वाला हसिया उठाकर उस पर हमला कर दिया। हमले में लक्की साहू के दाहिने हाथ की हथेली और बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए बीटीआरसी अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर