बिलासपुररेलवे

समपार फाटकों में सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण से पहले ढलित खण्डों को  किया जायेगा स्थापित

आलोक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-अनूपपुर सेक्शन में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीमित ऊंचाई के सबवे के निर्माण कार्य पश्चात् समपार फाटकों को बंद किये जाने का कार्य प्रगति पर है। इसी संदर्भ में कल 11 जून को सीआईसी सेक्शन के टेंगनमाड़ा यार्ड में स्थित मानवसहित समपार संख्या बीके-27 (टेंगनमाड़ा फाटक) एवं टेंगनमाड़़ा खोग्सरा स्टेशनों के मध्य स्थित मानवसहित समपार संख्या बीके-29 (टुलुप फाटक) फाटकों में ब्लाॅक लेकर सीमित ऊंचाई सबवे के पूर्व ढलित खण्डों को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है।11 जून को गाडी बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगा। 11 जून को गाडी बिलासपुर-पेण्ड्रारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। 10 जून को कानपूर से रवाना होने वाली गाडी कानपूर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी। 10 जून को रींवा से रवाना होने वाली गाडी रींवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 04.30 घंटे देरी से रवाना होगी। 10 जून को हरिद्वार से रवाना होने वाली गाडी हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।11 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी दुर्ग-निजामुद््दीन हमसफर एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।

11 जून को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 01.30 घंटे देरी से रवाना होगी।11 जून को बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को कटनी-पेण्ड्रारोड के मध्य 01.30 घंटे नियंत्रित की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...