बिलासपुर

एटीएम के शटर में पट्टी लगाकर पैसे चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया…4 आरोपियों से नगदी और कार जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के अलग अलग एटीएम में पट्टी लगाकर नगद राशि की चोरी करने वाले गिरोह को
सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों से 30 हजार नगद सहित घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार आशीष पंकज कुमार मंगला निवासी आशीष पंकज कुमार ने स्थित एसबीआई एटीएम में दोपहर करीब 01.00 बजे पैसा निकालने गया था और 9500 रूपये निकालने के लिए टाईप किया पर्ची बाहर आया रूपये बाहर नही आया। इस दौरान उसने शटर बॉक्स के पैसे के निकासी द्वार पर एक सफेद रंग और नीला रंग का पटटी लगा हुआ देखा था जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करने के नियत से पटटी लगाया गया था। जिसकी सूचना उन्होंने सिविल लाइन पुलिस की दी। जिसपर
एसीसीयू टीम, थाना सिविल लाईन पुलिस की सयुक्त टीम के द्वारा एमटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज के आधार पर पता तलाश की गई, फूटेज के हुलिया के आधार पर पुराना बस स्टैण्ड ईमलीपारा के पास विकास नगर निवासी निलेश चंद्रवंशी मुर्रा भट्ठा रोड हेमू नगर निवासी विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी , दयालपुर निवासी महेन्द्र कुमार पटेल उर्फ रितेश सहित योगेश पटेल को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से स्वीट डीजायर कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड- 5129 को जब्त किया। इधर आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि महाराणा प्रताप चौक के एसबीआई एटीएम से 10000, बापजी पार्क एटीएम मशीन से 9500 और 5000, राजकिशोर नगर के एसबीआई एटीएम से 5500 रूपये कुल 30000 रूपये की चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिन्हे जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल