रतनपुर

संविधान दिवस पर ली गई शपथ, याद किये गए संविधान निर्माता अंबेडकर…. संविधान की उद्देशिका और विशेषताओं पर हुई चर्चा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजन में आनलाइन अध्ययन-अध्यापन के दौरान सभी कक्षाओं में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ भारतीय संविधान के निर्माण, उद्देशिका और विशेषताओं पर चर्चा की।सभी ने संविधान के पालन हेतु शपथ ली, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने महाविद्यालय में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्य से उपस्थित हुए विद्यार्थियों को संविधान पालन की शपथ दिलाई।

डॉ खेर ने भारतीय संविधान के निर्माण में डाक्टर बी. आर.अम्बेडकर जी के योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापक देवलाल उइके, शिल्पा यादव और सभी प्राध्यापकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसके पूर्व महाविद्यालय के सभी कक्षाओं के व्हाटसप समूह में संविधान की उद्देशिका और शपथ प्रेषित कर दी गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...