कोटा

कड़ाके की ठंड में अज्ञात चोरों का आतंक, दो घरों में धावा, नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी,

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – जिले के कोटा थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। जो कड़ाके के ठंड में बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत महाशक्‍ति चौक का प्रकाश में आया है। जहां दो घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 2 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महाशक्‍ति चौक निवासी डा.राम अग्रवाल ने कोटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 17 दिसंबर को उनका बेटा नवीन अग्रवाल अपनी पत्नी पूनम अग्रवाल पारिवारिक रिश्‍तेदारी में रायपुर गये हुए थे। 18 दिसंबर कि रात्रि करीब 8 बजे उनकी रसोईया जानकी गुप्‍ता खाना बनाकर चली गयी थी। करीब 10.00 बजे रात्रि को खाना खाकर अपने घर के सामने दरवाजा को बंद किया और पीछे का दरवाजा बंद करने के लिए भुल गया और अपने रूम में जाकर सो गया। जब प्रार्थी दूसरे दिन सुबह उठकर देखा कि घर का चारों तरफ का दरवाजा खुला हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने अपने बेटे को दी।

इधर जब घर की जांच प्रार्थी द्वारा की गई तो मौके से करीब 95 हजार रुपए की सोने एवं चांदी के आभुषण घर के अलमारी से गायब मिले। वही चोरी की सूचना मिलते ही प्रार्थी के पड़ोसी और मेरा जनरल स्‍टोर्स एवं इलेक्‍ट्रानिक दुकान संचालक शैलेश कुमार गुप्‍ता ने भी अपने घर की तलाशी ली। उनके घर के प्रथम तल में स्थित हाल की अलमारी खुली हुई थी। जिसमे दुकान कि बिक्री रकम और पोस्‍ट आफिस का कलेक्‍शन रकम 50 हजार से 85 हजार की आसपास गायब थे। दोनो ही मामलो में प्रार्थियों के शिकायत पर कोटा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज