बिलासपुर

सदर बाजार में युवक पर नुकीली वस्तु से हमला, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार करोना चौक में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी दयालबंद निवासी सोहन पटेल 19 दिसंबर 2025 को अपने मित्र जैदुल हक से मिलने सदर बाजार करोना चौक गया हुआ था। रात करीब 9.45 बजे सोहन पटेल और उसका मित्र घर के नीचे खड़े थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर हर्ष रायल, विनित और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने सोहन पटेल को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ, मुक्का, डंडा तथा नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया।मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पर जैदुल हक के सामने ही आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में सोहन पटेल के दाहिने हाथ के अंगूठे और बाएं हाथ में चोट आई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने हर्ष रायल, विनित और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,