क्राइम बिलासपुर

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मिली संदिग्ध लाश…. पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध लाश निर्माणाधीन कालोनी के एक घर के छत पर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है और पुलिस फोरेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर पहुँच गई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णिम ईरा कालोनी का निर्माण हो रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे है, इन्ही में से एक मजदूर परिवार की 5 वर्षीय मासूम बच्ची बीती शाम 6 बजे से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे, इसी बीच आज सुबह बच्ची की लाश एक निर्माणाधीन घर के छत पर संदिग्ध हालत में मिली है, जिसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस फोरेंसिक जांच टीम एवं डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँच गई है।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…
मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, वही बच्ची के सिर में गंभीर चोट के निशान भी मिले है, फ़िलहाल घटना को लेकर सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि प्रारम्भिक जांच शुरु कर दी गई है, वही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...