बिलासपुर

शिक्षिका हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, लिंक और ओटीपी के माध्यम बैंक खाते से निकाले गए पैसे….शिक्षिका ने की शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-न्यायधानी में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बार एक महिला ठगी का शिकार हुई है। ऑनलाइन कंपनी ने लिंक भेजकर महिला को 10 रुपये का भुगतान करने का झांसा दिया। महिला ने जैसे ही लिंक खोला बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी हुई उनके बैंक खाते से बारी बारी 3999 रुपये का आहरण हो गया। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी महिला शिक्षिका ने चकरभाठा थाने में दर्ज कराई है। प्रार्थिया की माने तो आरती मिश्रा, एल सी आई टी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है और स्कूल के हॉस्टल में ही रहती है। 28 जनवरी को उन्होंने शाइन जॉब डॉट कॉम में अपना बायोडाटा अपलोड किया था। शाम को साढ़े सात बजे उनके मोबाइल में 9643925078 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रिया होना बताते हुए कहा कि आप का बायोडाटा मिल गया है, किन्तु आप को 10 रूपये ऑन लाइन शुल्क देना होगा।

इसके बाद उसने फोन पर जैसा बताया किया गया। 10 रूपये ट्रांसफर होने की पुष्टि नही हुई किन्तु कुछ मिनट बाद उनके खाते से 3999 रूपये ट्रांसफर होने का मैसेज मोबाईल में आया। इसकी शिकायत करने पर ठग ने उक्त मैसेज को फारवर्ड करने पर 10 रूपये काट कर शेष राशि खाते में वापस करने की बात कही। उक्त मैसेज फारवर्ड करने के बाद पुनः फोन कर ओ टी पी नंबर की जानकारी ली। इसके बाद फिर से खाता से 3999 रूपये ट्रांसफर होने मैसेज आया। इसके बाद ठग अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम में प्रार्थिया के बैंक एकाउंट से 7998 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस ने उक्त मोबाईल नंबर के धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...