रतनपुर

दुष्कर्म पीड़िता की माँ पर बदले की भावना से दर्ज कराई गई शिकायत… पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, संदेहास्पद कार्रवाई से आक्रोशित हुए लोग…एसपी को ज्ञापन सौपने के बाद अब थाने के सामने प्रदर्शन

जुगनू तंबोली

बिलासपुर /रतनपुर – विगत दिनों रतनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में नगर के ही आरोपी लड़के पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिसे दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

उस मामले में नया मोड़ तब सामने आया जब आरोपी युवक की बुआ ने अपने 10 वर्षीय नाबालिग बेटे से यौन उत्पीड़न की शिकायत करते हुए दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग युवती की माँ के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी और पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की माँ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जैसे ही इस मामले की खबर लोगों को लगी उन्होंने इस कार्रवाई को झूठा बताते हुए रतनपुर पुलिस की कार्रवाई को संदेहास्पद ठहराया है, पीड़िता को ही आरोपी बनाए जाने से उनके समाज सहित नगर के लोगों ने शनिवार को मुख्यालय पहुँचकर एसपी के नाम ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें मामले की पुनः जांच कराए जाने और पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

थाने का घेराव कर किया जा रहा प्रदर्शन…. चक्काजाम के हालात

मामले में सुबह एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद देर शाम बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन और नगर के लोगो ने पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए रतनपुर थाने का घेराव कर दिया है, जो मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है,

जो थाने के सामने ही प्रदर्शन में बैठ गए है और अब दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे है, जिसे आरोपी युवक के परिजन केस वापस लेने डरा धमका रहे है जान से मारने की धमकी दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं...