बिलासपुर

बिलासपुर:- एफसीआई गोदाम के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से नगदी सहित ताशपत्ती जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तियों से जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पेट्रोलिंग एवं अवैध जुआ शराब रेड अभियान के दौरान की गई। थाना सरकंडा पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लिंगियाडीह स्थित एफसीआई गोदाम के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ रेड की। रेड के दौरान मौके से पांच जुआरीयों को पकड़ा गया, जिनमें सचिन साहू, आर्यन कश्यप, विकास बोले, सूरज दास एवं संजय साहू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास व फड़ से कुल 8,200 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार