बिलासपुर

बिलासपुर:- सकरी शराब दुकान के पास स्कूल बस ड्राईवर की मिली थी लाश…पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों शराब भट्ठी में हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आवासपारा निवासी संजू साहनी ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता प्रहलाद साहनी 7 दिसंबर 2025 को लगभग 11:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से हिर्री माइंस इंद्रपुरी से बिलासपुर के लिए निकले थे, जिनका शव 8 दिसंबर को सकरी शराब भट्ठी के पास पड़ा मिला। इधर मामले में सकरी पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कि एक सीसीटीवी कैमरे में केवल ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई, जिसमें घटना दिनांक की रात्रि लगभग 11:30 बजे किसी व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच करने एवं अन्य व्यक्तियों से बहस की आवाजें सुनाई दीं। इस ऑडियो की पहचान मृतक के परिजनों से कराई गई, जिन्होंने गाली देने वाले व्यक्ति की आवाज को मृतक प्रहलाद साहनी के रूप में पहचाना। इसी बीच घटना के अगले दिन आरोपी प्रियनाथ वर्मा उर्फ बाबू अंडा स्वयं थाना उपस्थित होकर थाना सकरी के पूर्व से दर्ज अपराध क्रमांक 737/2025 धारा 75(2), 296, 351(2) बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तारी हेतु प्रस्तुत हुआ, जिससे उसके व्यवहार पर पुलिस को संदेह हुआ।

मामले में जांच में यह तथ्य सामने आया कि 7 दिसंबर की रात्रि में मृतक प्रहलाद साहनी सकरी शराब दुकान के पास शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। शोर सुनकर वहां रहने वाले पुरूषोत्तम वर्मा उर्फ आसाराम, प्रियांशु वर्मा और प्रियनाथ वर्मा उर्फ बाबू अंडा मृतक के पास पहुंचे। उसे चिल्लाने से मना किया। इस दौरान विवाद बढ़ गया और तीनों आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।

इधर मामले में सकरी पुलिस आरोपी पुरूषोत्तम वर्मा उर्फ आसाराम और प्रियांशु वर्मा से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार किया, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वही आरोपी प्रियनाथ वर्मा उर्फ बाबू अंडा पूर्व से ही अन्य अपराध में जेल में निरुद्ध किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार