जशपुर

ATM लूट की साजिश नाकाम, पिकअप से रस्सी बांध मशीन उखाड़ी, पुलिस पर हमला कर हुए फरार

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी रात्रि गश्त के चलते ATM लूट की एक बड़ी घटना टल गई। अज्ञात आरोपियों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ATM को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई से वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 01:00 से 02:00 बजे के बीच कुनकुरी स्थित PNB ATM बूथ में अज्ञात आरोपियों द्वारा ATM मशीन को रस्सी से बांधकर पिकअप वाहन की मदद से उखाड़ने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया।

पुलिस को देखते ही आरोपी पिकअप वाहन में पहले से रखे पत्थरों से पुलिस वाहन पर हमला करने लगे, जिससे पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर तपकरा की ओर फरार हो गए। कुंजारा जंगल के पास पहुंचकर आरोपी पिकअप वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

मौके से छोड़े गए वाहन का पंजीयन क्रमांक JH 07 E 9167 बताया जा रहा है।पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है तथा घटना स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की सघन तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ... नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख की ठगी...शिक्षक दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू....फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्ता... बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़....पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त,... प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर....महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की... प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवता का परिचय,वृद्ध फरियादी को मिला सम्मान, मस्तूरी तहसीलदार की संवेदनशील... रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप...परिजनों...