छत्तीसगढ़बिलासपुर

नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, आंकड़ा 30 के पार गया

जिले में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस भी सकते में हैं

बिलासपुर ,मो नासिर

सिलसिलेवार चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पुराने मामले अभी सुलझे नहीं और चोर रोज नई चुनौती पेश कर रहे हैं। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात भी चोरों ने बिलासपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 4 से अधिक चोरियों को अंजाम दिया। ओम जोन ब्लॉक डी शुभम विहार में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी राजेंद्र शर्मा अपने परिजनों के साथ मैहर गए हुए हैं ।उनकी गैरमौजूदगी में घर की देखभाल पड़ोसी महिला कर रही थी ,जो गुरुवार सुबह जब राजेंद्र शर्मा के घर पहुंची तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही उन्होंने घर में प्रवेश किया तो देखा घर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं अलमारी खुली हुई थी नीचे के कमरे के बाद ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो हालात ऐसे ही थे चूँकि शर्मा परिवार मैहर में है इसलिए यह तो पता नहीं चल पाया की चोर कितने की चपत लगा गए हैं लेकिन इतना तो तय है यहां चोरों ने बड़ा नुकसान किया है

बुधवार की देर रात चोरों ने बुधवारी बाजार में भी धावा बोला । बुधवारी बाजार आंध्र स्कूल वाली सड़क पर मौजूद तरुण टेलीकॉम की छत के रास्ते चोर मोबाइल दुकान में घुसे और 15 से 20 नए मोबाइल के साथ कुछ पुराने मोबाइल और करीब 5000 रुपये नगदी भी अपने साथ लेकर चलते बने। सुबह 7 बजे जब दुकान संचालक रोहित पोपटानी दुकान पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला चोर ने उनके बगल की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था लेकिन वहां वो सफल नहीं हो पाया। रोहित ने इसकी शिकायत तोरवा पुलिस से की है जो मामले की जांच कर रही है ।

इसी रात चकरभाठा में भी तीन दुकानों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साईं मेडिकल ,महक इलेक्ट्रिकल्स और ओम इलेक्ट्रिकल्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया । यहां दो लाख रूपए से अधिक की चोरी हुई है । फिलहाल साईं मेडिकल के संचालक गौरव कुमार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है इसी तरह सकरी में भी बाजार चौक स्थित शुभ लाभ ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला और करीब डेढ़ से दो लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गए। दुकान के संचालक संतोष सोनी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है । जिले में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस भी सकते में हैं ।
ठंड के मौसम में चोरी की वारदात बढ़ जाती है लोग जल्दी घरों में दुबक जाते हैं सड़कें सुनी हो जाती है इससे चोरों को बेहतर अवसर मिलता है यही वजह है कि इस मौसम में पुलिस की गश्त तेज की जाती है लेकिन पुलिस गश्त के बावजूद चोरियां थम नहीं रही उससे पुलिस गश्त पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं । इतना तो तय है कि यहां चोरों का कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है , जिसे जल्द नहीं दबोचा गया तो फिर चोरी की वारदातें रुकेंगी नहीं ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...