बिलासपुर

रेलवे मालधक्का में लापरवाही से ट्रक चढ़ने पर हमाल की मौत…चालक पर अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबहार क्षेत्र अंतर्गत रेलवे मालधक्का के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक हमाल की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनमोहन केंवट 39 वर्ष, पिता गौतम केंवट, निवासी ग्राम मुडीपार थाना हिर्री, रेलवे मालधक्का में हमाली का कार्य करता था। दिनांक 3 जनवरी 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह मालगाड़ी के डिब्बे से खाद ट्रक में लोड करने के लिए डिब्बे का दरवाजा खोल रहा था। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG15AC2696 के चालक मनोज कुमार शेष उर्फ सोनू ने ट्रक को लापरवाहीपूर्वक पीछे की ओर चलाया, जिससे मनमोहन केंवट ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। साथियों द्वारा तत्काल उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिम्स चौकी से पुलिस मेमो प्राप्त होने के बाद थाना तारबहार में मर्ग क्रमांक 02/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के भाई दिल सिंह केंवट एवं गवाह उबारन कुर्रे और विनोद रात्रे के कथन लिए गए। जांच में प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ धारा 281 एवं 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार